Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

संजय कॉलोनी में रामनाम की गूंज: सोशल फाउंडेशन द्वारा अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन



अमन कुमार पंडित ,नई दिल्ली
नववर्ष के पावन अवसर पर सोशल फाउंडेशन ऑफ़ संजय कॉलोनी के तत्वाधान में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुशवाहा (संस्थापक – संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति की ओर से उन्हें गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र कुशवाहा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण कुमार अमन, पंडित मंटू सिंह, दयानंद कुमार, महेशचंद्र मिश्रा एवं सुदर्शन का विशेष योगदान रहा। वहीं विपिन मंडल (हंसलोक आश्रम) ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सोशल फाउंडेशन ऑफ़ संजय कॉलोनी की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏