दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कैंसर रोगियों की सहायता और जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में NGO Inside (INEF) ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में MFG Foundation की ओर से NGO Inside को “Best Cancer Awareness and Care Initiative” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था द्वारा कैंसर जागरूकता, रोगी सहायता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मान्यता है।
NGO Inside बीते 7 नवंबर 2025 से लगातार कैंसर जागरूकता एवं रोगी सहायता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को कैंसर के लक्षणों, रोकथाम और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना, साथ ही कैंसर रोगियों एवं उनके परिजनों को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है।
इस अवसर पर NGO Inside के संस्थापक अमरेश मौर्य ने कहा कि कैंसर आज समाज की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बन चुका है और लगभग हर परिवार किसी न किसी रूप में इससे प्रभावित है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जंक फूड से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर का समय पर पता चलने से इलाज की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
अमरेश मौर्य ने इस पुरस्कार को संस्था के सभी स्वयंसेवकों, समर्थकों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सामूहिक प्रयासों और समाज सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। NGO Inside का लक्ष्य है कि बीमारी किसी के लिए भी अभिशाप न बने और हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के समान अधिकार मिलें।
MFG Foundation ने NGO Inside की इस निरंतर, समर्पित और प्रेरक पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था कैंसर रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
NGO Inside ने आगामी 4 फरवरी, विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर और भी व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है तथा समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया है।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें