संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने आज युवाओं और समाज के सभी वर्गों से एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि यदि जीवन में सच्ची प्रगति और आत्मनिर्भरता हासिल करनी है, तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने आप को शिक्षा से मजबूत बनाएं।”उन्होंने बताया कि आज के दौर में बहुत से युवा आर्थिक कठिनाइयों, पारिवारिक दबाव या संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, जो न केवल उनके भविष्य बल्कि समाज के विकास के लिए भी नुकसानदायक है। शिक्षा ही वह आधार है, जो व्यक्ति को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है।
जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों और आसपास के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करे। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी त्याग और समझदारी से बड़े बदलाव संभव हैं।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करें। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे न हटें और शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दें।
अंत में उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है, और हमें मिलकर इस दिशा में सतत प्रयास करने होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें