शुक्रवार, 22 मई 2026

“मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म — बुद्धा फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर दोहराया सेवा का संकल्प”


नई दिल्ली। आज बुद्धा फाउंडेशन का स्थापना दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों, कोर कमेटी सदस्यों एवं हजारों सहयोगियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष कैलाश बाबू, महासचिव सोनू कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मोहित आनंद माथुर, कानूनी सलाहकार अरविंद, आर्थिक सलाहकार संजय सिंह, सह सचिव राकेश, बुराड़ी अध्यक्ष देवनारायण, मॉडल टाउन महासचिव राम माथुर, विजय सिंह, मुनेशपाल, रामकेश शर्मा, गुरु प्रसाद सहित सभी सहयोगियों ने पिछले वर्षों में संस्था को नई पहचान दिलाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

बुद्धा फाउंडेशन निरंतर मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे समाज के निम्न वर्ग के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके और वे स्वस्थ जीवन जी सकें। संस्था का मानना है कि दूषित पानी से शरीर में अनेक बीमारियां उत्पन्न होती हैं, इसलिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

संस्था ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता के लिए कार्य करने वाली संस्था लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। बुद्धा फाउंडेशन आगे भी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के लिए सेवा कार्य करती रहेगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था ने मानवता, समानता और सामाजिक सहयोग के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें