अनूप मौर्य, संवाददाता सामाजिक जागरूकता टाइम्स नई दिल्ली, 14 जून 2026। Bihari Welfare Society (BWS) के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री Dr. Sanjay Paswan से सीसीआई भवन, रफी मार्ग, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर BWS टीम ने डॉ. पासवान को नाना बनने की खुशी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मुलाकात के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। BWS टीम ने डॉ. संजय पासवान के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भगवान हनुमान जी की आकर्षक सीनरी तथा सम्मान स्वरूप पटका भेंट कर अभिनंदन किया।https://www.samajikjagruktatimes.in/2025/12/blog-post_30.html
डॉ. पासवान ने इस आत्मीय सम्मान के लिए Bihari Welfare Society का आभार व्यक्त किया तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
https://www.samajikjagruktatimes.in/2025/12/2025.html


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें