Breaking News / सूचना

Loading today's news...

गुरुवार, 18 जून 2026

वीडीएफजी कार्तिक ट्रस्ट के योग शिविर में शामिल हुईं डॉ. रूबी झा, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश

संवाददाता : जितेन्द्र कुशवाहा दिनांक : 18 जून 2026 
 नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर वीडीएफजी कार्तिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशेष योग शिविर में समाजसेवी एवं स्वास्थ्य जागरूकता की समर्थक डॉ. रूबी झा ने सहभागिता कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)" रही, जिसके अंतर्गत लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

योग शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. रूबी झा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव में भी सहायक सिद्ध होता है।

डॉ. झा ने उपस्थित प्रतिभागियों से नियमित योग, संतुलित आहार तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण वृद्धावस्था की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, सामंजस्य और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देना था।

योग शिविर का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योग अभ्यास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जैतीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, नागमणि कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

विशेष संवाददाता, जैतीपुर (पटना)  पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत जैतीपुर ग्राम में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधर...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏