Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

गुरुवार, 18 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेवीटीएस गार्डन में भव्य योग शिविर आयोजित


 नई दिल्ली, 18 जून 2026। वीडीएफजी कार्तिक ट्रस्ट के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जेवीटीएस गार्डन, छतरपुर एक्सटेंशन में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नारी योग शक्ति की अध्यक्ष अनीता भगत, पतंजलि स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष एम.पी. सिंह, वीडीएफजी कार्तिक ट्रस्ट की सचिव कुमुद गाबा तथा जेवीटीएस आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी एस.के. झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावशाली जीवनशैली है। योग व्यक्ति की मानसिक एवं शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ तनाव को दूर कर जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक हनुमंत ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ कार्यकर्ता, समर्पित योगी एवं उत्कृष्ट योग शिक्षक हैं। उन्होंने वर्षों से योग के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है तथा समाज को स्वस्थ बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
,
कार्यक्रम में इंद्रा क्लिनिक की निदेशक डॉ. रूबी झा, समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा, दिनेश झा, नवीन कुमार, सनत मित्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा लोगों से योग अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

सम्वाददाता : जितेन्द्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

BWS राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने CGHS आर.के. पुरम एवं हल्दीराम ग्रीन पार्क में की शिष्टाचार मुलाकात

  नई दिल्ली | 05 अगस्त 202 6  जितेंद्र कुशवाहा बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने नई दिल्ली में विभिन्न क्षेत्...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏