बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

संघर्ष से सफलता तक: किसान के बेटे डॉ. ओमप्रकाश मौर्य बने NIT जालंधर में असिस्टेंट प्रोफेसर

कैमूर (बिहार)। ग्राम भरखर, पोस्ट मोहनिया, जिला कैमूर (बिहार) के निवासी किसान धनंजय कुमार सिंह के पुत्र डॉ. ओमप्रकाश मौर्य का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), जालंधर (पंजाब) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को संघर्ष, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

धनंजय कुमार सिंह ने एम.ए. (हिंदी साहित्य) तक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के कारण वे नौकरी की विशेष तैयारी नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और खेती-बाड़ी के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए चारों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई।

उनका बड़ा पुत्र रेलवे में टाटानगर (झारखंड) में कार्यरत है, जबकि दूसरा पुत्र रेलवे में दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहा है। तीसरे पुत्र डॉ. ओमप्रकाश मौर्य ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

डॉ. ओमप्रकाश मौर्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरबीएस स्कूल, मोहनिया से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS), वाराणसी से इंटरमीडिएट किया। आगे चलकर उन्होंने एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर से बी.टेक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से एम.टेक तथा आईआईटी रुड़की से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने आईआईटी मद्रास में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कार्य भी किया।

हाल ही में उनका चयन NIT जालंधर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कैमूर जिले और बिहार के लिए गर्व की बात है।परिवार के सबसे छोटे पुत्र ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद एक निजी आईटीआई संस्थान में शिक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।इस अवसर पर समाजसेवी एवं सामाजिक जागरूकता टाइम्स की पूरी टीम ने डॉ. ओमप्रकाश मौर्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सामाजिक जागरूकता टाइम्स के संपादक एवं समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “डॉ. ओमप्रकाश मौर्य की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है। एक किसान परिवार से निकलकर आईआईटी रुड़की से पीएचडी और एनआईटी जालंधर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद तक पहुंचना युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।”उन्होंने कहा कि डॉ. मौर्य की उपलब्धि समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

बिहारी स्वाभिमान सम्मान 2026 से समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा सम्मानित



नई दिल्ली, 2026। राजधानी दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित “बिहारी स्वाभिमान सम्मान 2026” समारोह में समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा को बिहार और बिहारवासियों के हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जन-जागरूकता अभियानों तथा सामाजिक विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शुभसिता फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में जितेंद्र कुशवाहा को भारतीय राजनेता कन्हैया कुमार, लेखक एवं कवि नीलोत्पल मृणाल तथा बिहारी वेलफेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

समारोह के दौरान जितेंद्र कुशवाहा के सामाजिक कार्यों तथा बिहार की अस्मिता, संस्कृति और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

जितेंद्र कुशवाहा बिहारी वेलफेयर सोसाइटी (BWS) के साथ मिलकर “जहाँ बिहार, वहाँ विकास” अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के माध्यम से बिहार के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक एकता तथा बिहार की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

इस अवसर पर जितेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हम गमछाधारी हैं, हम ही बिहारी हैं। हम जहां भी रहें, बिहार और बिहारियों के सम्मान तथा विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को एकजुट करना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना तथा बिहार में उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए लोगों को प्रेरित करना उनके प्रमुख सामाजिक उद्देश्यों में शामिल है। बिहार में उद्योग स्थापित करने वाले लोगों को प्रोत्साहित एवं सहयोग करने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जितेंद्र कुशवाहा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने, बिहार की अस्मिता एवं संस्कृति को मजबूत करने तथा सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा एवं राष्ट्रीय अवकाश दिलाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।

इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में बिहारवासियों की सुविधा के लिए बिहार धर्मशाला निर्माण, शहरों में किराये पर रहने वाले लोगों के हित में किरायेदार कल्याण बोर्ड की मांग तथा बिहारवासियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सेवा प्रकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “जहाँ बिहार, वहाँ विकास” की आवाज को देश के विभिन्न राज्यों और शहरों तक पहुंचाने तथा बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहारी स्वाभिमान सम्मान 2026 उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ बिहार और बिहारवासियों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा है।


अनूप कुमार मौर्य
नई दिल्ली

जहां बिहार, वहां विकास: संजय भाई और जितेंद्र कुशवाहा पहुंचा रहे हैं जन-जन तक विकास का संदेश

जितेंद्र कुशवाहा, विशेष संवाददाता, 05 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और विकास की सोच को देशभर में पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं बिहार के प्रति समर्पित कार्यकर्ता संजय भाई और जितेंद्र कुशवाहा लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उनका मानना है कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति, संघर्ष और विकास की प्रेरणादायक भूमि है, जिसकी पहचान देश और दुनिया में लगातार मजबूत हो रही है।
संजय भाई ने कहा कि बिहार ने देश को अनेक महान विभूतियां, विद्वान, समाज सुधारक और जननेता दिए हैं। आज बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, उद्योग तथा सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इन सकारात्मक परिवर्तनों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, ताकि बिहार की वास्तविक तस्वीर लोगों के सामने आ सके।

जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “जहां बिहार, वहां विकास” केवल एक नारा नहीं बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक चेतना का अभियान है। बिहार के लोगों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और संघर्ष के बल पर देश के हर हिस्से में अपनी पहचान बनाई है। आज आवश्यकता इस बात की है कि बिहार की उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर और विकास कार्यों की जानकारी युवाओं तथा आम नागरिकों तक व्यापक रूप से पहुंचे।

दोनों समाजसेवियों ने कहा कि विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के विकास मॉडल और उसकी सकारात्मक छवि को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से बिहार विकास, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। “जहां बिहार, वहां विकास” का संदेश लोगों को एकजुट कर राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।




बुधवार, 30 सितंबर 2026

बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम निवास का BWS ने किया सम्मान

जितेन्द्र कुशवाहा,छत्तरपुर गांव, नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम निवास के दिल्ली प्रवास के दौरान बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। छत्तरपुर गांव, नई दिल्ली में आयोजित इस अवसर पर BWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई एवं समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर (सीतामढ़ी वाले) ने राम निवास को शॉल, साहित्य एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बिहार की संस्कृति में अतिथि के सम्मान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बिहार में बाहर से आने वाले अतिथि का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आतिथ्य, अपनापन और सामाजिक संस्कार का प्रतीक माना जाता है। यही परंपरा बिहार की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में अलग स्थान प्रदान करती है।

BWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना सामाजिक एकजुटता और आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम है। दिल्ली में रहने वाले बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए।

समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बिहार की पहचान उसकी मेहनत, प्रतिभा, सामाजिक समरसता और अतिथि सत्कार की परंपरा से भी है। ऐसे सम्मान समारोह आपसी भाईचारे और सामाजिक संवाद को बढ़ावा देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सब इंस्पेक्टर राम निवास ने BWS के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार की मिट्टी से जुड़े लोगों द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान से उन्हें आत्मीय अनुभूति हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बिहार की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

सोमवार, 14 सितंबर 2026

रघुवंश बाबू का संपूर्ण जीवन जनसेवा और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

                                    

रिपोर्ट : जितेन्द्र कुशवाहा वैशाली, 14 सितंबर 2026। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर वैशाली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौमुखी महादेव मंदिर के निकट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों ने भाग लेकर रघुवंश बाबू को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रघुवंश बाबू का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखा।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा समाज और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह की राजनीतिक कार्यशैली और सरल व्यक्तित्व आज भी सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम का आयोजन रघुवंश बाबू के भतीजे मुकेश सिंह द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन पी.के. चौधरी ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक शंकर यादव, पार्टी नेता चितरंजन गगन, संजय पटेल, संजय राय, रामाशीष राय, अभय चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए जनसेवा, सादगी और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह के विचार और जनसेवा के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी समाज एवं प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगी।

रिपोर्ट/प्रकाशन : 14 सितंबर 2026

पंकज पासवान के निधन पर राजद नेता अजय कुशवाहा ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

मोहिउद्दीनपुर निवासी पंकज पासवान के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते राजद नेता अजय कुशवाहा।

प्रकाशन दिनांक: 14 सितंबर 2026 रिपोर्ट: गणेश शंकर कुशवाहावैशाली। वैशाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर निवासी पंकज पासवान के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर राजद नेता अजय कुशवाहा उनके आवास पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ साझा कीं तथा इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

पंकज पासवान के निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। राजद नेता अजय कुशवाहा ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अपने का असमय चले जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया।

इस दौरान अजय कुशवाहा ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी पीड़ा को समझा और दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं साथ का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुःख के समय अपनों के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कठिन समय में परिवार को भावनात्मक सहारा देना हम सभी का कर्तव्य है।

राजद नेता अजय कुशवाहा ने दिवंगत पंकज पासवान की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि पंकज पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। परिवार के प्रति उनकी गहरी शोक-संवेदना सदैव बनी रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

दुःख की इस कठिन घड़ी में राजद नेता अजय कुशवाहा ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


मंगलवार, 25 अगस्त 2026

KMSS एकता मंच का महासम्मेलन दिल्ली में संपन्न, युवाओं की भागीदारी पर जोर

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026।* NGO कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में रविवार को सैनी भवन, मंगोलपुरी, नई दिल्ली* में भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सहित बिहार, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासम्मेलन में लगभग *500 लोगों* की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं मंच के सदस्यों द्वारा *दीप प्रज्ज्वलित* कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ सामाजिक एकता, जागरूकता और समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया गया।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में *युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।* युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सही दिशा, शिक्षा और अवसर मिलें तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, जागरूकता, नशामुक्ति, महिला सम्मान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए यह NGO लगातार कार्यक्रम करके लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर जीवन के लिए कई योजनाओं के बारे में बता कर जागरूकता ला रही है।

खबर: आजादी के 80 साल: युवाओं के सपनों का भारत कितना पूरा हुआ?

कार्यक्रम में *बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों* से आए लोगों ने अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, युवाओं को संगठित करने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आने वाले समय में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम ने *सामाजिक एकता, युवा शक्ति और सामूहिक विकास* का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने समाज के विकास और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

*रिपोर्टर — जितेंद्र कुमार नई दिल्ली*

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

राज्यपाल से शोध छात्र की मांग, 211 नए डिग्री कॉलेजों में सभी विषय शुरू करने का आश्वासन |


 

आरा (बिहार), 17 जुलाई 2026 | संवाददाता: जितेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार द्वारा 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। लेकिन इन महाविद्यालयों में सभी विषयों का पठन-पाठन प्रारंभ नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के विषयों में अध्ययन का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन से आग्रह किया कि नवसृजित महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र, संस्कृत सहित सभी विषयों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने जिले में ही उपलब्ध हो सके।

नीतीश कुमार कुशवाहा की मांग पर माननीय राज्यपाल ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी विषयों के संचालन की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

भारतीय लोकमंच पार्टी ने पटना में संगठन विस्तार को दी नई गति, कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

                

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय लोकमंच पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पटना सिटी स्थित एक निजी सभागार में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर संयोजक शंभू मेहता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पटना महानगर महासचिव संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पटना सिटी निवासी रामचंद्र मेहता, राजू कुमार, पूनम गुप्ता एवं अमित नारायण ने भारतीय लोकमंच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नव-सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें संगठन की विचारधारा से अवगत कराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद ने नव-सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय लोकमंच पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर एक मजबूत, सक्रिय, जवाबदेह एवं जनसेवी संगठन का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना चाहिए, जिससे आम जनता का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत हो सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

कुणाल सिकंद ने कहा कि भारतीय लोकमंच पार्टी महान समाजवादी नेता, लोकमंच के संस्थापक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद परम आदरणीय अमर सिंह के विचारों एवं सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारतीय लोकमंच पार्टी जनभागीदारी के माध्यम से एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "हम सभी मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाएंगे और जनता के विश्वास के साथ भारतीय लोकमंच पार्टी को एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में स्थापित करेंगे।" उनके इस संदेश का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार समर्थन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों तथा विभिन्न जिलों में संगठन के विस्तार की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु शरण पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र कुमार पासवान, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार बॉबी, छात्र प्रदेश संगठन सचिव सह सारण प्रभारी प्रिन्स कुमार सिंह, वैशाली जिला संयोजक अजय राय, दरभंगा जिला संयोजक आलोक कुमार, सारण जिला संयोजक राहुल प्रसाद, पटना महानगर संयोजक शंभू मेहता, महानगर महासचिव संतोष कुमार सिंह, छात्र नेत्री प्रकाम्या श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार शाह, मूनटून कुमार, मो. अफसर अंसारी, अधिवक्ता राहुल कुमार सिन्हा, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव-सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से भारतीय लोकमंच पार्टी आने वाले समय में जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगी।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
प्रकाशन तिथि: 15 जुलाई 2026 पटना |  सामाजिक जागरूकता टाइम्स

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...