स्थान: भाटी माइंस, कालू राम चौक दिनांक: 30 जून 2026 रिपोर्ट: अमित कुमारनई दिल्ली: My Bharat एवं अर्पणा सर्व सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भाटी माइंस क्षेत्र के कालू राम चौक पर बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि नशा जीवन को बर्बाद करने वाली बुरी आदत है, जिससे दूर रहकर ही स्वस्थ और बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर बच्चों ने नशा न करने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। आयोजकों ने कहा कि युवाओं और बच्चों में जागरूकता फैलाकर ही एक मजबूत और नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
अर्पणा सर्व सेवा समिति एवं My Bharat के सदस्यों ने बताया कि समाजहित में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
"आज की जागरूकता ही कल का उज्ज्वल भविष्य है।"


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें