बुधवार, 1 जुलाई 2026

कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस पर सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन का सेवा अभियान, पक्षियों को बांटे जल पात्र

 

संवाददाता: अमित कुमार नई दिल्ली: कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन द्वारा मानवता, करुणा और जीव सेवा का संदेश देते हुए एक विशेष सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य कबीर साहेब के महान संदेश "जीव दया – आत्म पूजा" को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को जीवों के प्रति संवेदनशील बनाना था।

इस अवसर पर सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए मिट्टी के पानी के पात्र एवं दाना रखने के बर्तन लोगों को वितरित किए गए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि भीषण गर्मी को देखते हुए अपने घरों की छत, बालकनी, आंगन या आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए स्वच्छ पानी और दाना अवश्य रखें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। छोटे-छोटे प्रयासों से अनेक पक्षियों और जीवों का जीवन बचाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सच्ची सेवा और मानवता का उदाहरण है।

सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ने कहा कि कबीर साहेब ने अपने विचारों के माध्यम से प्रेम, समानता, दया और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस सेवा अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि "जीव दया ही सच्ची आत्म पूजा है।" पक्षियों और अन्य जीवों के प्रति दया भाव रखना ही सच्ची भक्ति और मानव धर्म है।

मिशन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के जीवों की सेवा के लिए आगे आएं और कबीर साहेब के करुणा, प्रेम एवं सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...