जितेंद्र कुशवाहाछीपाबड़ौद/बारां।प्रकाशन दिनांक: 03 जुलाई 2026 राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी एवं अजनावर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान करवाया।
शिविर में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, श्रम, कृषि, आयुर्वेद, शिक्षा, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता, सैनिक कल्याण, वन, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवहन विभाग शामिल रहे।
अजनावर शिविर में तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं कुंभाखेड़ी शिविर में नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए
वहीं कुंभाखेड़ी शिविर में रत्तीराम भील की 20-25 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड संबंधी समस्या का समाधान किया गया। रिकॉर्ड में उनके नाम की त्रुटि को मौके पर ही संशोधित कर दिया गया, जिससे उन्हें केसीसी, फार्मर आईडी एवं अन्य सरकारी कार्यों में आने वाली परेशानियों से राहत मिली।
ग्रामीणों ने शिविर में त्वरित निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ मिलने पर राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें