Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

सोमवार, 3 अगस्त 2026

कानपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक, समाजोत्थान के 13 प्रस्ताव पारित

कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक एवं खुला सत्र सह आमसभा 25–26 जुलाई को कानपुर के लाजपत भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समाज को शिक्षित, सशक्त और समृद्ध बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पंचायत से संसद तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व मजबूत करने सहित 13 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें लागू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने की। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष तथा महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कार्यसमिति ने भाजपा विधायक आशा मौर्य को महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े राष्ट्रीय अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नाम का अनुचित उपयोग करने वाले तथाकथित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से अगली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

कानपुर से लौटने के बाद जारी लिखित बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, संगठन और राजनीतिक सहभागिता को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य और तथागत गौतम बुद्ध के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के पूर्वजों ने अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें  उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उन्होंने कहा कि समाज को अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा। यदि समाज के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

26 जुलाई को लाजपत भवन सभागार में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि राकेश महतो ने युवाओं और महिलाओं से शिक्षा, संगठन और आत्मनिर्भरता को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए जागरूक एवं संगठित रहना होगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।

यह भी पढ़ें

भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि: आज के युवाओं के लिए प्रेरणा | जितेंद्र कुशवाहा

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा से पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थित लोगों में योगेश मौर्य, सीमा समृद्धि कुशवाहा, भारत सिंह कुशवाहा, आशा मौर्य, सुलोचना कुशवाहा, विनोद कुशवंशी, लोकमान कुशवाहा, सचिन वर्मा, बसावन भगत, राम आसरे कुशवाहा, राम सेवक कुशवाहा, जय प्रकाश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, राधा शाक्य, सर्वेश कुशवाहा, तोता राम महाजन, अभय कुशवाहा, धीरज सिंह कुशवाहा, गंगासागर कुशवाहा, गजानन सैनी, डॉ. सौरभ सुमन, ललिता कुशवाहा, अंजय मेहता, प्रेम मौर्य, शिव शरण कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, हरदयाल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा "मधुर", गायत्री कश्यप, रूबी कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, कुंवर आलोक कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, रेणु कुमारी, गोपाल सिंह कुशवाहा तथा धर्मेंद्र कुशवाहा शामिल रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश महामंत्री विजय कुमार कुशवाहा, उमेश सिंह कुशवाहा तथा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कपिल कुशवाहा, कन्हैया लाल कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, प्रतिमा कुशवाहा, महेश कुशवाहा, लखन लाल कुशवाहा, एडवोकेट पी.पी. कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, शिशुपाल कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, हरचरण कुशवाहा, जी.एस. कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

प्रकाशन तिथि: 03 अगस्त 2026

रिपोर्ट: अनुज मौर्य

संपादक: जितेन्द्र कुशवाहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देश के युवा नशा मुक्त भारत बनाने को तैयार: संजय भाई ने की शराबबंदी की मांग

नई दिल्ली, 3 अगस्त 2026। नशा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात राष्ट्रीय विचारक एवं चिंतक संजय भाई ने कहा कि देश का युवा वर्ग अब...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏