नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद Upendra Kushwaha से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी वैचारिक पुस्तिका "प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान" उन्हें भेंट की।
यह भी पढ़ें : भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि: आज के युवाओं के लिए प्रेरणा | जितेंद्र कुशवाहा
मुलाकात के दौरान देश, समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ता हेमंत कुमार मौर्य ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, संविधान के आदर्शों और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने "प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान" बुकलेट तैयार की है, जो राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक सोच का संदेश देती है।
यह भी पढ़ें : भाटी माइंस के निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने नवनिर्वाचित चेयरमैनों को दी बधाई
राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बुकलेट प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस प्रकार के वैचारिक और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयास लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी संदेश दिया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के वैचारिक संवाद समाज में सकारात्मक परिवर्तन, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें : एक बिहारी कब प्रवासी बन गया? बिहार के पलायन और विकास की सच्चाई
🖋️ रिपोर्ट: अनीत मौर्य
📝 संपादक: जितेंद्र कुशवाहा (सामाजिक जागरूकता टाइम्स)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें