Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल इमाम मलिक को मिला नेशनल आइकॉन अवॉर्ड

 

नेशनल आइकॉन अवॉर्ड प्राप्त करते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल इमाम मलिक।
नई दिल्ली, 4 अगस्त। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मलिक को सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित "नेशनल आइकॉन अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित आरोग्य दर्पण कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में भारत सरकार के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी सौरभ तिवारी ने फ़ज़ल इमाम मलिक को नेशनल आइकॉन अवॉर्ड प्रदान किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों—खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, समाजसेवा और राजनीति—से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

फ़ज़ल इमाम मलिक को मिला नेशनल आइकॉन अवॉर्ड

सम्मान प्राप्त करने के बाद फ़ज़ल इमाम मलिक ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य रहा है और यह सम्मान उन्हें आगे भी जनहित में समर्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें  देश के युवा नशा मुक्त भारत बनाने को तैयार: संजय भाई ने की शराबबंदी की मांग

उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन के कारण ही उन्हें समाज की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संगठन की सामूहिक शक्ति, विचारधारा और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

नई दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित आरोग्य दर्पण कॉन्क्लेव के दौरान भारत सरकार के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी श्री सौरभ तिवारी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मलिक को नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
फ़ज़ल इमाम मलिक ने आरोग्य दर्पण संस्था के अध्यक्ष आर.पी. वर्मा एवं आयोजन समिति का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने उन्हें इस सम्मान के योग्य समझकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाते रहेंगे।

   यह भी पढ़ें    सभी नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत हैं माता सावित्रीबाई फुले : सविता सिंह कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फ़ज़ल इमाम मलिक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि फ़ज़ल इमाम मलिक का नेतृत्व, अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाले समय में समाज एवं संगठन दोनों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस सम्मान के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी फ़ज़ल इमाम मलिक के सामाजिक योगदान, जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा राजनीतिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट : अनूप मौर्य

संपादन : जितेंद्र कुशवाहा
संपादक, सामाजिक जागरूकता टाइम्स

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लगनीरत्न सम्मान से सम्मानित हुए अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित, सामाजिक सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  लगनीधारा कवि सम्मेलन 1.0 सह लगनीरत्न सम्मान समारोह में अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित को सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं महिला स...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏