Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

लगनीरत्न सम्मान से सम्मानित हुए अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित, सामाजिक सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

लगनीधारा कवि सम्मेलन 1.0 सह लगनीरत्न सम्मान समारोह में अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित को सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'लगनीरत्न सम्मान' से सम्मानित करते मुख्य अतिथि। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि, साहित्यकार एवं समाजसेवी।
नई दिल्ली, 4 अगस्त। समाज सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही अमृततुल्य फाउंडेशन के लिए 1 अगस्त 2026 का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। राजधानी दिल्ली में आयोजित "लगनीधारा कवि सम्मेलन 1.0 सह लगनीरत्न सम्मान समारोह" में संस्था के संस्थापक अमित कुमार पंडित को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित "लगनीरत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में शकील सैफी (चेयरमैन, विश्व शांति और सद्भाव), डॉ. अनामिका तथा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अमित कुमार पंडित को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व राकेश निखज (कमांडेंट, CAPF) ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार, साहित्यकार और समाजसेवी ऐसे हैं, जिन्हें पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती। लगनीधारा मंच का उद्देश्य ऐसे लोगों को सम्मान देकर उनकी प्रतिभा और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

समारोह में देश के प्रसिद्ध कवियों बिलाल सहारनपुर, जितेंद्र प्रीतम, रजनीश रजत, कैफ़ी कुणाल, नीलमणि झा, नमिता राकेश, आशीष द्विवेदी, दिलीप चौरसिया, सूर्य प्रकाश और जय कृष्ण अमन ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सभी कवियों को लगनीधारा कवि सम्मेलन 1.0 के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

👉 यह भी पढ़ें  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल इमाम मलिक को मिला नेशनल आइकॉन अवॉर्ड

सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलकर समाज को शिक्षा, संगठन और राजनीतिक नेतृत्व में आगे बढ़ना होगा : नागमणि कुशवाहा

इसके साथ ही समाज, शिक्षा, साहित्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राघवेंद्र कुमार, थान सिंह, अनिमेष पाठक, हिमांशु पोशवाल, सरफराज वारसी, गौतम कुमार, अनंत, गोपाल, विनोद कुमार चौधरी तथा परमहंस जगतगुरु दुर्गाचार्य कंचन भवानी सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों को लगनीरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

अमृततुल्य फाउंडेशन लंबे समय से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर एवं शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने, युवाओं के लिए कौशल विकास अभियान चलाने तथा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने जैसे अनेक सामाजिक कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसरों की पहुँच सुनिश्चित करना है।

इस सम्मान ने अमृततुल्य फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता को नई पहचान दी है। संस्था के सदस्यों भावना, शशि, दीपक और मनीष सहित अमृततुल्य फाउंडेशन पाठशाला के विद्यार्थियों—शिवानी, ब्यूटी, पुष्पा, अनुराधा, सौम्य, नासरीन, नितिन, दीपांशु, शिव और वेद—ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमृततुल्य फाउंडेशन ने इस सम्मान को समाज के उन सभी लोगों के नाम समर्पित किया है, जो शिक्षा, सेवा और मानवता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संस्था ने भविष्य में भी जनसेवा के अपने अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
संपादक: जितेंद्र कुशवाहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लगनीरत्न सम्मान से सम्मानित हुए अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित, सामाजिक सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  लगनीधारा कवि सम्मेलन 1.0 सह लगनीरत्न सम्मान समारोह में अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित को सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं महिला स...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏