बुधवार, 30 सितंबर 2026

बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम निवास का BWS ने किया सम्मान

जितेन्द्र कुशवाहा,छत्तरपुर गांव, नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम निवास के दिल्ली प्रवास के दौरान बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। छत्तरपुर गांव, नई दिल्ली में आयोजित इस अवसर पर BWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई एवं समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर (सीतामढ़ी वाले) ने राम निवास को शॉल, साहित्य एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बिहार की संस्कृति में अतिथि के सम्मान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बिहार में बाहर से आने वाले अतिथि का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आतिथ्य, अपनापन और सामाजिक संस्कार का प्रतीक माना जाता है। यही परंपरा बिहार की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में अलग स्थान प्रदान करती है।

BWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना सामाजिक एकजुटता और आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम है। दिल्ली में रहने वाले बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए।

समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बिहार की पहचान उसकी मेहनत, प्रतिभा, सामाजिक समरसता और अतिथि सत्कार की परंपरा से भी है। ऐसे सम्मान समारोह आपसी भाईचारे और सामाजिक संवाद को बढ़ावा देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सब इंस्पेक्टर राम निवास ने BWS के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी नागेन्द्र ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार की मिट्टी से जुड़े लोगों द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान से उन्हें आत्मीय अनुभूति हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बिहार की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...