Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

सोमवार, 15 जून 2026

भाई मनी सिंह स्मृति व्याख्यान में शामिल हुए BWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई, युवाओं से शहीदों के आदर्श अपनाने का किया आह्वान

 रिपोर्ट: ललित सिंह अधिकारी | सामाजिक जागरूकता टाइम्स | नई दिल्ली, 14 जून 2026। भाई मनी सिंह शोध एवं अध्ययन संस्थान ट्रस्ट द्वारा सीसीआई भवन, रफी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित "भाई मनी सिंह स्मृति व्याख्यान" में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।https://www.samajikjagruktatimes.in/2026/01/blog-post_27.html

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय भाई ने कहा कि शहीद भाई मनी सिंह जी का जीवन त्याग, समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उनके पावन बलिदान दिवस पर हमें उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इतिहास के महान बलिदानियों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

संजय भाई ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके युवाओं की जागरूकता और सकारात्मक सोच पर निर्भर करती है। यदि युवा पीढ़ी शहीद भाई मनी सिंह जी के आदर्शों को आत्मसात कर ले, तो देश में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और नैतिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।https://www.samajikjagruktatimes.in/2026/01/blog-post_28.html

उन्होंने आयोजकों को इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान समाज को इतिहास से जोड़ने और नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उनके विचारों का समर्थन करते हुए शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏