उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील और गांव तक संगठन को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रही है और भविष्य में भी जनहित के हर विषय पर मजबूती से आवाज बुलंद करती रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बन सके। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बी.एस. सिंह उर्फ पप्पू सिंह जी तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग, जनता के विश्वास और संगठन की सामूहिक शक्ति से राष्ट्रीय लोक मोर्चा उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगा तथा किसानों, नौजवानों और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें