Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर LJP (रामविलास) चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली द्वारा चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा गया।

     

माननीय चिराग पासवान से मुलाकात करते हुए डॉ. विभु आनंद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली के पदाधिकारी।

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट कर जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की सेवा एवं समर्पण की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विस्तृत ज्ञापन एवं भावी कार्ययोजना (रोडमैप) प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें : प्रकृति सेवा फाउंडेशन ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित किया भव्य प्रतिभा उत्सव, 70 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

यह प्रतिनिधिमंडल डॉ. विभु आनंद (प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली) के नेतृत्व में पहुँचा। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित बस्तियों में नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, मोबाइल एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत, पंचशील भवन में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना तथा पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए LJP (R) हेल्थ कार्ड योजना प्रारंभ करने का सुझाव प्रमुख रूप से शामिल है।

चिराग पासवान को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु LJP (R) चिकित्सा प्रकोष्ठ का ज्ञापन
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 5 जुलाई 2026 को आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर को जनता का व्यापक समर्थन मिला था। इस सफल आयोजन से प्रेरित होकर चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

मुलाकात के दौरान डॉ. विभु आनंद ने कहा कि चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ केवल स्वास्थ्य शिविरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर उपचार एवं निःस्वार्थ सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की जनसेवा, सामाजिक न्याय और मानवता की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  दक्षिण दिल्ली में शासन संघमित्रा ठाणा-5 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

इस अवसर पर डॉ. काशिफ अली (जोनल अध्यक्ष, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली), शंकर खत्री (निदेशक, DOCPAT Organisation), विकास अरोड़ा (महासचिव, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली), अविक अरोड़ा (12 वर्षीय बाल लेखक एवं देश के सबसे कम उम्र के पुस्तक लेखक), राम अवतार चौपाल (संयुक्त सचिव), बसंत ठाकुर (संयुक्त सचिव) सहित चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक सहयोगी उपस्थित रहे।

डॉ. विभु आनंद ने माननीय श्री चिराग पासवान से कहा, "हमारा संकल्प है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की विचारधारा को चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। चिकित्सा प्रकोष्ठ आने वाले समय में जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।"
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय श्री चिराग पासवान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा संगठन द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं सेवा अभियान समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचेंगे। साथ ही पार्टी के सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को और अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा संपादक एवं वरिष्ठ संवाददाता सामाजिक जागरूकता टाइम्स | नई दिल्ली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏