नई दिल्ली। प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर कुलदीप देवराड़ा द्वारा आयोजित “मैजिक ऑफ मैनिफेस्टेशन” कार्यक्रम में समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने सम्मिलित होकर अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यक्रम सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति के सिद्धांतों पर आधारित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मानसिक शक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील कुमार , देवेश कुमार दुबे (जोनल मैनेजर, देवराड़ा ग्रुप ऑफ कंपनीज लिमिटेड), रविंदर कुमार तंवर, सोनू चौहान राजकुमार धनवारिया, गीता धनवरिया, वसंत कुमार, सुमेर कुमार, मयंक (युवा समाज सेवक), सरिता गिल, रवि कुमार (निभा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस विभाग), तथा फिरोज पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा, जिससे सभी को कुछ नया सीखने का अवसर मिला।
जितेन्द्र कुशवाहा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि “मैजिक ऑफ मैनिफेस्टेशन” जैसे आयोजन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
अंत में, उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।






