बुधवार, 7 जनवरी 2026

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बना कंबल वितरण अभियान


 दिल्ली।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 6 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड के बीच गरीब एवं वंचित लोगों की सहायता हेतु रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 1:00 बजे तक व्यापक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विभिन्न प्रमुख स्थलों—कश्मीरी गेट स्थित फुटपाथ, आईटीओ, कनॉट प्लेस, हनुमान मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं बेघर लोगों को कंबल वितरित किए गए। ठिठुरती ठंड में कार्यकर्ताओं ने स्वयं सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई, जिससे मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

इस सेवा कार्य में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अनेक सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें डॉ. विभु आनंद (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ), विकास अरोड़ा, राम अवतार चौपाल, संतोष कुमार पासवान, सीताराम पासवान, बसंत कुमार ठाकुर एवं नायाब आमिर प्रमुख रूप से शामिल थे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विभु आनंद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “कड़ाके की ठंड में सड़क पर जीवन बिताने वाले गरीब एवं वंचित लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर ऐसे कार्य करता रहेगा। जब तक समाज का हर व्यक्ति सुरक्षित और स्वस्थ नहीं होगा, तब तक हमारा दायित्व समाप्त नहीं होता।”

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें