Breaking News / सूचना

Loading today's news...

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी(BWS) ने वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में फ्री इंट्री सभी को देने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट को ऐतिहासिक के कदम बताया-संजय भाई

 

नेशनल बुक न्यास, भारत (NBT) के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे जी को विश्व बुक मेला 2026 को सफल एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराने के लिए साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम NBT कार्यालय, भारत मंडपम, नई दिल्ली में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

    बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई के नेतृत्व में NBT के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे एवं संयुक्त निदेशक राकेश कुमार यादव को साहित्य देकर सामुहिक रुप से बधाई दिया!

इस अवसर पर सोशल गुरु संजय भाई, लेखक डॉ. विजय कुमार प्रसाद, डॉ. रंजीत कुमार, राजेश कुमार यादव, समाजसेवी पी. के. सिन्हा तथा शिव शुक्ला (NRI) , अनुप मौर्या, मनीष कुमार सिंह, अधिकांत यादव एवं विन्नी सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने प्रो. मराठे जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में विश्व बुक मेला 2026 ने साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

       सोशल गुरु संजय भाई ने कहा इस बार फ्री इंट्री होने से आम लोगों को टिकट लेने लंबी लाइन बचना पड़ा हैं! पुस्तक प्रेमी भूरी -भूरी प्रशंसा नेशनल बुक ट्रस्ट को कर रहे हैं! विश्व में एक नया संदेश देने का कार्य नेशनल बुक ट्रस्ट ने किया हैं! भारत का नाम हुआ हैं!NBT के पुरी टीम को बहुत बहुत बधाई के पात्र हैं!

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व बुक मेला केवल पुस्तकों का उत्सव नहीं, बल्कि यह विचारों के आदान-प्रदान, भाषा-संस्कृति के संरक्षण और पाठक-लेखक संवाद का सशक्त मंच है। प्रो. मराठे जी ने भी सभी साहित्यकारों, प्रकाशकों, पाठकों और आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पठन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को ज्ञान से जोड़ने की प्रेरणा मिलती है।

साहित्य भेंट कर किए गए !इस सम्मान से यह संदेश गया कि समाज, साहित्य और शिक्षा के बीच सुदृढ़ संवाद ही राष्ट्र के बौद्धिक विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करने वाला व्यक्ति अक्सर खुद को भूल जाता है : जीवन संतुलन पर विशेष विचार

एक मेहनतकश व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर काम करते हुए, पीछे परिवार की तस्वीर और सामने जीवन के लक्ष्यों को दर्शाती प्रेरणादायक छवि नई दिल्ली। समा...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏