दिनांक: 17 मई 2026
विद्यापति भवन पटना में “अपसा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन
विद्यापति भवन पटना में अपसा द्वारा अपसा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. करुणा सागर पूर्व डीजीपी,तमिलनाडु, प्रो.के.सी.सिन्हा पूर्व कुलपति, पटना विश्वविद्यालय के साथ श्री नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) ने दीप प्रज्वलित करके किया इस कार्यक्रम में पूरे बिहार के विभिन्न निजी विद्यालयों के दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले 260 बच्चों को "अपसा प्रतिभा सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया| इस मौके पर दीपक प्रकाश शिक्षाविद,आदित्य राज सिंह, अपसा कोर कमेटी के राकेश कुमार रंजन,गोकुलेश उपाध्याय,अजय कुमार वर्मा, सुषमा पांडे,अमरेंद्र कुमार,उमेश सिंह,अविनाश कुमार झा,प्रभात रंजन के साथ कई छात्र,छात्रा,शिक्षक,शिक्षिका एवं समाजसेवी मौजूद थे|
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अजय कुमार झा एवं मंच का संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया|
ज्ञान का प्रकाश सभी अंधेरों को खत्म कर देता है|
●उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि आप सभी को अपना- अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता|
सफल कार्यक्रम के लिए अपसा की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें