Breaking News / सूचना

Loading today's news...

गुरुवार, 18 जून 2026

एमएफजी फाउंडेशन और एमजी इंस्टीट्यूट के बीच शिक्षा विकास हेतु साझेदारी, लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक

 

लखनऊ में MFG Foundation की टीम के साथ शिक्षा एवं सामाजिक विकास के मुद्दों पर चर्चा करते चेयरमैन सी. एल. शेखर।
लखनऊ, 18 जून 2026। Maurya Friends Group (MFG) Foundation की टीम ने लखनऊ भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के उद्देश्य से मा. सी. एल. शेखर (चेयरमैन, M.G. Institute of Technology & Management एवं Shekhar Group of Education) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर टीम ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान चेयरमैन श्री सी. एल. शेखर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान के समन्वय से ही युवा पीढ़ी को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एमएफजी फाउंडेशन की टीम ने संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण और जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान M.G. Institute of Management & Technology तथा Maurya Friends Group Foundation के बीच शिक्षा के प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, कौशल विकास कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए चैनल पार्टनर के रूप में सहयोग करने पर सहमति बनी।

दोनों संस्थाओं ने भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस साझेदारी का उद्देश्य युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना, सामाजिक चेतना को मजबूत करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अंत में एमएफजी फाउंडेशन की टीम ने मा. सी. एल. शेखर का अमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग एवं विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि यह सहभागिता शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।

सम्वाददाता: दिनेश मौर्य
Maurya Friends Group Foundation


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जैतीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, नागमणि कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

विशेष संवाददाता, जैतीपुर (पटना)  पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत जैतीपुर ग्राम में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधर...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏