कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता एवं देवीपाटन मंडल प्रभारी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सियाराम जी उपस्थित रहे। बैठक में लोक गायक अनमोल वर्मा, उतरौला रसोई के संस्थापक घनश्याम वर्मा, गोण्डा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ मौर्य, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय जी, बलरामपुर जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश बुंदेला सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझने तथा उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में गोण्डा जिला उपाध्यक्ष गोलू मौर्य, महेश शर्मा, जिला महासचिव अशोक चौधरी, ओमप्रकाश वर्मा प्रधान, दयाराम यादव, वंशीधर यादव, शिव शरण मौर्य, गुड्डू मौर्य, सज्जाक अली, अतीउल्ला, वाजिद अली, विजय यादव, शिवराज वर्मा, राम समुझ यादव, राम सामोखन यादव, जगदीश गौतम पूर्व प्रधान, ओमप्रकाश सोनकर, राम कृपाल वर्मा और देवीप्रसाद कोरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार भी साझा किए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर — अनित मौर्य, गोण्डा


