Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

सोमवार, 29 जून 2026

बीपीएससी 70वीं में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी बनीं स्मृति कुमारी, कुशवाहा समाज ने किया सम्मानित

 

लखीसराय/सूर्यगढ़ा:बिहारसूर्यगढ़ा प्रखंड के शिवडीह गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पुत्री स्मृति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी बनने पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्मृति कुमारी की इस शानदार उपलब्धि पर अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा एवं प्रतापपुर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने उनके गांव पहुंचकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि स्मृति कुमारी की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर कठिन परिश्रम और लगन के बल पर प्रशासनिक सेवा में चयन होना गर्व की बात है। उनकी सफलता से गांव के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार कुशवाहा ने कहा कि स्मृति कुमारी अपने प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जनसेवा, सुशासन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

प्रतापपुर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। स्मृति कुमारी ने अपने प्रयासों से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह में स्मृति कुमारी के चाचा शिक्षक जितेंद्र प्रसाद, बड़े पापा उपेंद्र मंडल, भूपेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

राजस्व अधिकारी बनने पर स्मृति कुमारी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏