भाटी माइंस, नई दिल्ली: 30/06.2026 भीषण गर्मी को देखते हुए भाटी माइंस तिरंगा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सदस्यों द्वारा लोगों की सेवा के लिए मीठे पानी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
दुर्गा मंदिर के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से मंदिर समिति की ओर से यह जनसेवा कार्य आयोजित किया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को ठंडा और मीठा पानी उपलब्ध कराया जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। गर्मी के समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करना एक सराहनीय कार्य है।
मंदिर के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
संवाददाता: सामाजिक जागरूकता टाइम्स

