भाटी वार्ड, नई दिल्ली: गांव के विकास कार्यों और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर युवा साथियों का एक प्रतिनिधिमंडल भाटी वार्ड के निगम पार्षद सुंदर तंवर से मिला। इस दौरान युवाओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने गांव में सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, पानी की समस्या, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी। युवाओं ने कहा कि गांव के विकास के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है।
निगम पार्षद सुंदर तंवर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि वे गांव के विकास, स्वच्छता और सकारात्मक बदलाव के लिए लगातार सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से भाटी वार्ड क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
संवाददाता:अमित कुमार सामाजिक जागरूकता टाइम्स


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें