सोमवार, 8 जून 2026

पर्यावरण संरक्षण ही जीवन है : डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित

पर्यावरण संरक्षण ही जीवन है : डॉ. आलोक कुमार मिश्रा

जितेंद्र कुशवाहा,संवाददाता : नई दिल्ली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के निर्देशन में एवं अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल विद्यालय, छतरपुर, महरौली में विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर गत वर्ष लगाए गए 101 पेड़ों की जांच एवं सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही दर्जनों नए पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार यादव, संयुक्त निदेशक, नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार तथा मनदीप कुमार, प्राचार्य, आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल विद्यालय उपस्थित रहे।







🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...