शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मिलन समारोह में समाजसेवी नरेश कुशवाहा ने समर्थकों संग थामा पार्टी का दामन


 नालंदा, बिहार। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) द्वारा नालंदा में आयोजित भव्य मिलन समारोह कार्यक्रम उस समय उत्साह और ऊर्जा से भर उठा, जब बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता ई. दीपक प्रकाश के नालंदा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंत्री जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेश कुशवाहा का अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करना रहा। माननीय मंत्री ई. दीपक प्रकाश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।

अपने संबोधन में मंत्री ई. दीपक प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा समाज के हर वर्ग के विकास, सामाजिक न्याय, पंचायतों के सशक्तिकरण और युवाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षित, जागरूक और समाजहित में कार्य करने वाले लोग जुड़ रहे हैं, जो संगठन की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पंचायती राज मंत्री ई. दीपक प्रकाश का हुआ भव्य स्वागत, चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

सदस्यता ग्रहण करने के बाद समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेश कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जनहितकारी सोच, विकासोन्मुखी नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेश कुशवाहा तथा उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से नालंदा जिले सहित पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी दिनों में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी


🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...