
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, कॉलोनीवासी एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र कुशवाहा भी विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब का योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। उनकी प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान सांसद के अथक प्रयासों तथा क्षेत्रीय विधायक करतार सिंह तंवर एवं निगम पार्षद पिंकी नरेश त्यागी के सहयोग की भी सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
आजादी के 80वें वर्ष में बेघर परिवारों का सवाल | जितेंद्र कुशवाहा
प्रतिमा स्थापना एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोगकर्ता अजय माथुर एवं हरीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समस्त कॉलोनीवासियों एवं आरडब्ल्यूए की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रतिमा के अनावरण के बाद क्षेत्र में उत्सव और खुशी का माहौल रहा।
रिपोर्टर: जितेंद्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स

