Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

सोमवार, 29 जून 2026

बीपीएससी 70वीं में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी बनीं स्मृति कुमारी, कुशवाहा समाज ने किया सम्मानित

 

लखीसराय/सूर्यगढ़ा:बिहारसूर्यगढ़ा प्रखंड के शिवडीह गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पुत्री स्मृति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी बनने पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्मृति कुमारी की इस शानदार उपलब्धि पर अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा एवं प्रतापपुर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने उनके गांव पहुंचकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि स्मृति कुमारी की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर कठिन परिश्रम और लगन के बल पर प्रशासनिक सेवा में चयन होना गर्व की बात है। उनकी सफलता से गांव के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार कुशवाहा ने कहा कि स्मृति कुमारी अपने प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जनसेवा, सुशासन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

प्रतापपुर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। स्मृति कुमारी ने अपने प्रयासों से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह में स्मृति कुमारी के चाचा शिक्षक जितेंद्र प्रसाद, बड़े पापा उपेंद्र मंडल, भूपेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

राजस्व अधिकारी बनने पर स्मृति कुमारी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

गुरुवार, 25 जून 2026

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में चकपितांबर में स्वर्गीय रामबहादुर भगत जी को श्रद्धांजलि

                        

वैशाली (बिहार): वैशाली जिला के ग्राम चकपितांबर में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय सचिव श्री मनोज कुशवाहा जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय रामबहादुर भगत जी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रामबहादुर भगत जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्वर्गीय रामबहादुर भगत जी के जीवन, संस्कार और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचार हमेशा परिवार एवं समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।

शोक सभा के दौरान शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की गई तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रामबहादुर भगत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


संवाददाता: जितेन्द्र कुशवाहा
दिनांक: 25.06.2026

निगम पार्षद पिंकी नरेश त्यागी जी के आदेशानुसार छत्तरपुर वार्ड-159 में स्वच्छता अभियान तेज, MCD अधिकारियों के साथ गलियों और नालों का किया निरीक्षण

छत्तरपुर वार्ड-159 के छत्तरपुर गाँव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से MCD सफाई अधिकारियों के साथ क्षेत्र की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गाँव की एक-एक गली में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर साफ-सफाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और सभी के सुझाव भी लिए गए।

गाँव के सभी आदरणीय निवासियों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। नागरिकों ने सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मौके पर सफाई योद्धाओं की मेहनत और सेवा भावना को देखते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया।

बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से बचाव के लिए छत्तरपुर पहाड़ी गली नंबर-11 के नाले की सफाई का कार्य निगम पार्षद पिंकी नरेश त्यागी जी के आदेशानुसार कराया जा रहा है। नाले की सफाई का उद्देश्य बारिश के समय पानी रुकने की समस्या को रोकना और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

MCD टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ और सुंदर छत्तरपुर बनाने के लिए जनसहयोग के साथ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

समाचार संकलन:
संवाददाता — जितेन्द्र कुशवाहा
दिनांक — 25.06.2026



बुधवार, 24 जून 2026

बिहार में उद्योग और रोजगार पर अब बहानेबाजी नहीं चलेगी : संजय भाई | बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी(BWS)

 विशेष संवाददाता पटना- बिहार बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी(BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने बिहार प्रवास के दौरान कहा कि बिहार की जनता ने केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार को इस उम्मीद के साथ समर्थन दिया है कि बिहार का सर्वांगीण विकास होगा तथा राज्य को उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

संजय भाई ने कहा कि अब बिहार की जनता केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर विकास देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े उद्योग स्थापित किए जाएं, युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित किए जाएं तथा रेल और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगों की स्थापना के बिना बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार देश की राजनीति का केंद्र बिंदु है और राष्ट्रीय विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को बिहार के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना समय की मांग है।

संजय भाई ने कहा कि बिहार की जनता अब किसी प्रकार की बहानेबाजी स्वीकार नहीं करेगी। जनता ने विकास के नाम पर विश्वास जताया है और सरकारों को उस विश्वास पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने घोषणा की कि बिहार में निवेश कर उद्योग स्थापित करने वाले उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी(BWS)) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संस्था ऐसे निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे बिहार में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिल सके।

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏