आरा (बिहार), 17 जुलाई 2026 | संवाददाता: जितेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार द्वारा 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। लेकिन इन महाविद्यालयों में सभी विषयों का पठन-पाठन प्रारंभ नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के विषयों में अध्ययन का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन से आग्रह किया कि नवसृजित महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र, संस्कृत सहित सभी विषयों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने जिले में ही उपलब्ध हो सके।
नीतीश कुमार कुशवाहा की मांग पर माननीय राज्यपाल ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी विषयों के संचालन की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।