Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

बुधवार, 7 जनवरी 2026

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बना कंबल वितरण अभियान


 दिल्ली।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 6 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड के बीच गरीब एवं वंचित लोगों की सहायता हेतु रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 1:00 बजे तक व्यापक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विभिन्न प्रमुख स्थलों—कश्मीरी गेट स्थित फुटपाथ, आईटीओ, कनॉट प्लेस, हनुमान मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं बेघर लोगों को कंबल वितरित किए गए। ठिठुरती ठंड में कार्यकर्ताओं ने स्वयं सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई, जिससे मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

इस सेवा कार्य में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अनेक सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें डॉ. विभु आनंद (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ), विकास अरोड़ा, राम अवतार चौपाल, संतोष कुमार पासवान, सीताराम पासवान, बसंत कुमार ठाकुर एवं नायाब आमिर प्रमुख रूप से शामिल थे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विभु आनंद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “कड़ाके की ठंड में सड़क पर जीवन बिताने वाले गरीब एवं वंचित लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर ऐसे कार्य करता रहेगा। जब तक समाज का हर व्यक्ति सुरक्षित और स्वस्थ नहीं होगा, तब तक हमारा दायित्व समाप्त नहीं होता।”

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

शिक्षा जागरूकता के लिए समर्पित हैं जितेंद्र कुशवाहा

समाज में शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि शिक्षा ही समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी सोच के साथ वे गांव से लेकर शहर तक हर मंच, हर कार्यक्रम और हर बैठक में शिक्षा का संदेश मजबूती से रखते हैं।
जितेंद्र कुशवाहा बार-बार एक ही बात दोहराते हैं—
“दो रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए।”
उनका यह कथन केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाली अपील है। वे कहते हैं कि आज थोड़ी सी मेहनत और त्याग करके अगर बच्चों को शिक्षा दी जाए, तो आने वाली पीढ़ी अपने परिवार और समाज दोनों का भविष्य बदल सकती है।
मैं स्वयं भी उनके साथ शिक्षा जागरूकता अभियानों में सहभागी रहा हूं और उनके विचारों से प्रेरित होकर यह अनुभव किया है कि जब समाज को सही दिशा दिखाई जाती है, तो सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में मैंने देखा है कि उनके शब्द बच्चों और युवाओं के मन में नई आशा, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण पैदा करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से वे अभिभावकों को जागरूक करते हैं कि बच्चों को मजदूरी या छोटे कामों में झोंकने के बजाय शिक्षा से जोड़ें। बेटियों की शिक्षा को वे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हैं।
जितेंद्र कुशवाहा का शिक्षा जागृति अभियान आज युवाओं और बच्चों के बीच चेतना का संचार कर रहा है। उनका संदेश स्पष्ट है—शिक्षा ही सम्मान, स्वाभिमान और सशक्त भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

सोमवार, 5 जनवरी 2026

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए आगे आया चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, कश्मीरी गेट पर होगा कंबल वितरण

 

नई दिल्ली।
दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश (लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास) की वर्ष 2026 की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली प्रदेश के सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को शाम 7:30 बजे सभी सम्मानित सदस्य  कश्मीरी गेट के पास फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों के बीच कंबलों का वितरण करेंगे।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम मानवता और सेवा भाव से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है।डॉक्टर बिभु आनंद, डॉक्टर अविनाश पांडे, अमित कुमार, सुबोध पंडित, बसंत कुमार, रामावतार आदि सभी सम्मनित सदस्य सम्मलित हुए/


रविवार, 4 जनवरी 2026

किसान कल्याण संघ के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आयोजित

  • किसान कल्याण संघ के तत्वाधान में मिश्रौलिया, गोण्डा स्थित कार्यालय पर समाज सुधार की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव  जितेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय सचिव अनुज मौर्य मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और उपस्थित परिवारों व ग्रामीणों को  किया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक मजबूती की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षा के बिना न तो व्यक्ति सशक्त बन सकता है और न ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने उपस्थित माता-पिता से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। भले ही इसके लिए उन्हें कुछ कुर्बानियां देनी पड़ें, दो रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई समझौता न करें। यही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास का आधार है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ मौर्य ने की। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में अभय मौर्य, हिमांशु मौर्य, सौरभ मौर्य सहित किसान कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, पेंसिल, कलम आदि का वितरण किया गया। साथ ही लगभग 100 लोगों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और किसानों को सम्मानित करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ, जिसे मैं अपने लिए गर्व की बात मानता हूँ। समारोह का समापन माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

संजय कॉलोनी में रामनाम की गूंज: सोशल फाउंडेशन द्वारा अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन



अमन कुमार पंडित ,नई दिल्ली
नववर्ष के पावन अवसर पर सोशल फाउंडेशन ऑफ़ संजय कॉलोनी के तत्वाधान में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुशवाहा (संस्थापक – संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति की ओर से उन्हें गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र कुशवाहा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण कुमार अमन, पंडित मंटू सिंह, दयानंद कुमार, महेशचंद्र मिश्रा एवं सुदर्शन का विशेष योगदान रहा। वहीं विपिन मंडल (हंसलोक आश्रम) ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सोशल फाउंडेशन ऑफ़ संजय कॉलोनी की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की गई।

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏