उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई युवा नशाखोरी, गलत संगति और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के कारण अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। ऐसे में समाज, परिवार और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।
जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि समाज में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को प्रेरित करना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था लगातार शिक्षा जागरूकता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि युवा अपनी ऊर्जा को सही कार्यों में लगाएं तो भारत विश्व में और अधिक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बन सकता है। अंत में उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और अभिभावकों से युवाओं को संस्कार, शिक्षा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की अपील की।





























.jpeg)

